
पिता की मौत के बाद मां की पेंशन के लिए भटकता रहा बेटा, 3 हजार की रिश्वत लेते अमीन रंगे हाथ गिरफ्तार
रीवा: मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है। रीवा लोकायुक्त ने जल संसाधन विभाग, त्योंथर में पदस्थ अमीन रामबरण मिश्रा को पेंशन प्रकरण तैयार करने के एवज में 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अमीन इससे पहले भी शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम











