Home » लपेटा MP » NEET पेपर लीक के विरोध में धार में छात्रों का प्रदर्शन, कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर धरने पर बैठे

NEET पेपर लीक के विरोध में धार में छात्रों का प्रदर्शन, कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर धरने पर बैठे

Share This Article

धार: दिल्ली के जंतर-मंतर से शुरू हुआ NEET पेपर लीक के विरोध का आंदोलन अब मध्य प्रदेश के धार जिले तक पहुंच गया है। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने शहर में रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग उठाई।छात्रों ने घोड़ा चौपाटी से रैली की शुरुआत की और नारेबाजी करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपने की कोशिश की, लेकिन कलेक्टर के मौके पर मौजूद नहीं होने से छात्र नाराज हो गए और कार्यालय परिसर में ही धरने पर बैठ गए।

Dhar NEET Paper Leak Protest | Students Gherao Collector Office

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि यह केवल NEET परीक्षा का मामला नहीं, बल्कि देशभर के लाखों युवाओं के भविष्य और मेहनत से जुड़ा मुद्दा है। उनका आरोप है कि बार-बार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों से प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता प्रभावित हो रही है।छात्रों ने मांग की कि पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी एवं पारदर्शी व्यवस्था लागू की जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। फिलहाल प्रशासन की ओर से छात्रों की मांगों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This