Home » लपेटा लेटेस्ट » भोपाल में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश; पुलिस ने लिंक रोड पर रोका

भोपाल में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश; पुलिस ने लिंक रोड पर रोका

Share This Article

भोपाल में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रेड क्रॉस अस्पताल से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने के लिए निकले। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने लिंक रोड पर बैरिकेडिंग की थी।मार्च के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश की, जिसके बाद मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया।भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कीभोपाल में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश; पुलिस ने लिंक रोड पर रोका

। प्रदर्शन में पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को लिंक रोड पर ही रोक दिया।भाजपा का यह प्रदर्शन कांग्रेस के खिलाफ राजनीतिक विरोध के तौर पर किया गया। वहीं, प्रदर्शन के दौरान बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश और पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं को रोकने को लेकर मौके पर काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This