
नेपाल-तिब्बत सीमा पर तबाही: बाढ़ के बाद 289 शव बरामद, 1,500 लोग अब भी लापता; 288 भारतीयों से संपर्क नहीं
नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में आई अचानक बाढ़ के बाद हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। विनाशकारी बाढ़ के बाद अब तक 289 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि करीब 1,500 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों में नेपाल के नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।










