इंदौर से निकली कांग्रेस की ‘युवा स्वाभिमान यात्रा’, दो दिन में भोपाल पहुंचेगी; जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
इंदौर। मध्य प्रदेश में युवाओं और छात्रों के मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने इंदौर से ‘युवा स्वाभिमान यात्रा’ की शुरुआत की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में निकली यह यात्रा विभिन्न जिलों से गुजरते हुए दो दिन बाद भोपाल पहुंचेगी, जहां कांग्रेस की ओर से एक बड़ी जनसभा आयोजित की जाएगी। पार्टी…


