
पन्ना में ‘चिता’ के बाद ‘सूली सत्याग्रह’, 12वें दिन विस्थापितों का आंदोलन तेज; मुआवजे और पुनर्वास की मांग
पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में विभिन्न विकास और सिंचाई परियोजनाओं से प्रभावित ग्रामीणों का आंदोलन 12वें दिन भी जारी रहा। मुआवजे और पुनर्वास की मांग को लेकर चल रहे प्रदर्शन में बुधवार को आंदोलनकारियों ने प्रतीकात्मक ‘सूली सत्याग्रह’ शुरू किया। इससे पहले प्रदर्शनकारी चिता, मिट्टी, फांसी और जल सत्याग्रह जैसे अलग-अलग प्रतीकात्मक तरीकों










