भोपाल ATM कांड का मास्टरमाइंड बिहार से गिरफ्तार, बैंककर्मी से सीखी थी चोरी की ट्रिक
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एटीएम से छेड़छाड़ कर लाखों रुपये की चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है। शाहपुरा थाना पुलिस ने इस मामले के कथित मास्टरमाइंड अभिषेक कुमार सिंह को बिहार के मुजफ्फरपुर के भगवानपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।…


