रेलवे कर्मचारियों के लिए दिवाली का तोहफा, 78 दिन के बोनस को मंजूरी; 11.40 लाख कर्मियों को होगा फायदा
नई दिल्ली। दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिन के परफॉर्मेंस-लिंक्ड बोनस को मंजूरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट के इस फैसले से करीब 11.40 लाख रेलवे कर्मचारियों को लाभ मिलने की बात कही गई है। बोनस के भुगतान के लिए लगभग 2,009 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।…


