रतलाम में दूषित पानी से बिगड़ी ग्रामीणों की तबीयत, कई लोग बीमार; प्रशासन ने शुरू कराई जांच
मध्य प्रदेश में पेयजल व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से जुड़ी घटना के बाद अब रतलाम जिले के पिपलोदा तहसील अंतर्गत आजमपुर डोडिया गांव में कथित रूप से दूषित पानी पीने से कई ग्रामीणों के बीमार होने का मामला सामने आया है।…


