पेपर लीक और रोजगार की मांग को लेकर NSUI-कांग्रेस का प्रदर्शन, सड़क पर लेटे छात्र; पप्पू यादव भी पहुंचे
बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को पेपर लीक और रोजगार की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हंगामा हुआ। इनकम टैक्स गोलंबर पर प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस दौरान कई छात्र वाटर कैनन के बीच डांस करते नजर आए, जबकि कुछ छात्र सड़क पर बैठ और लेट गए।प्रदर्शन के दौरान विनोद जाखड़ सड़क पर लेट गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं राजेश राम भी छात्रों के साथ बैरिकेडिंग पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन करते दिखाई दिए।
पुलिस ने पहले जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन छात्र आगे बढ़ने पर अड़े रहे। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने वाटर कैनन का सहारा लिया और प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाया। प्रदर्शन में पप्पू यादव भी शामिल हुए। उन्होंने छात्रों के समर्थन में केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी लड़ाई जारी रहेगी। हंगामे के बाद पुलिस ने NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और छात्रा भाग्य भारती समेत कई लोगों को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस ने इनकम टैक्स चौराहे से प्रदर्शनकारियों को हटाकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया है।
छात्रों के प्रदर्शन की तस्वीरें देखिए…
















