Home » लपेटा लेटेस्ट » डिलीवरी बॉय ने पार्सल से चुराईं थी 11 गोल्ड चेन बरामद सराफा पुलिस ने किया गिरफ्तार

डिलीवरी बॉय ने पार्सल से चुराईं थी 11 गोल्ड चेन बरामद सराफा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share This Article

इंदौर के शराफा थाना क्षेत्र में ज्वेलर्स के पार्सल से 11 सोने की चेन चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। मुंबई से इंदौर भेजे गए सोने के पार्सल में करीब 270 ग्राम सोना कम मिलने के बाद शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वारदात को अंजाम देने वाले डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार कर चोरी किया गया पूरा माल बरामद कर लिया है। दरअसल, फरियादी दिनेश सोनी की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई थी कि मुंबई से एक ज्वेलर्स कंपनी के लिए सोने की चेन का पार्सल इंदौर भेजा गया था। पार्सल की डिलीवरी के बाद जांच में करीब 270 ग्राम सोना कम पाया गया। इसमें 11 गोल्ड चेन शामिल थीं। शिकायत मिलने के बाद सराफा थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।  जांच के दौरान पुलिस ने कारीगरों, डिलीवरी बॉय और लॉजिस्टिक्स से जुड़े कर्मचारियों से पूछताछ की।सोमवार 10 बजे मिली जानकारी के मुताबिक तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदिग्धों की गतिविधियों की जांच की गई। जांच में 22 वर्षीय रोशन गोयल, निवासी द्वारकापुरी, की भूमिका सामने आई।पुलिस के मुताबिक आरोपी बीबीसी लॉजिस्टिक्स में डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था। पूछताछ में उसने पार्सल से 11 सोने की चेन निकालने की बात कबूल की। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 270 ग्राम सोना बरामद किया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 40 लाख रुपये बताई जा रही है।डीसीपी नरेंद्र रावत के मुताबिक पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी गए माल की 100 प्रतिशत रिकवरी की है। मामले में आरोपी से आगे पूछताछ की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This