Home » लपेटा लेटेस्ट » MP में जंगलराज की ये तस्वीर आपको हिला देगी। 25 गुंडे और बेबस युवती।

MP में जंगलराज की ये तस्वीर आपको हिला देगी। 25 गुंडे और बेबस युवती।

Share This Article

बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में आदिवासी परंपरा ‘देजा प्रथा’ से जुड़े विवाद के बीच एक 20 वर्षीय विवाहिता के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, राजपुर थाना क्षेत्र के जलगोन गांव में रहने वाली युवती को उसकी मौसी के घर से कुछ लोग जबरन उठाकर ले गए। आरोप है कि मुख्य आरोपी हुकुम ग्यारसीलाल रावत अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा, युवती को घर से बाहर घसीटते हुए बाइक पर बैठाकर पलसूद थाना क्षेत्र के निहाली गांव ले गया।

प्रेम विवाह के बाद बढ़ा विवाद

पुलिस जांच में सामने आया है कि युवती और आरोपी के बीच पहले प्रेम संबंध थे और दोनों ने करीब एक माह पहले घर से भागकर विवाह किया था। बाद में युवती को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। इसके बाद वह उसका घर छोड़कर अपने मायके लौट आई और अपनी मौसी के यहां रहने लगी। पुलिस के मुताबिक, दोनों परिवारों के बीच पंचायत में समझौता हुआ था। आदिवासी परंपरा ‘देजा’ के तहत पहले लड़के पक्ष ने लड़की पक्ष को 70 हजार रुपये दिए थे। बाद में विवाद बढ़ने पर पंचायत में करीब 2 लाख रुपये अतिरिक्त दिए गए। आरोप है कि इसके बाद आरोपी पक्ष ने लड़की के परिवार के सामने दो विकल्प रखे—या तो पूरी रकम वापस करें या युवती को ससुराल भेजें। युवती ने आरोपी के साथ रहने से इनकार कर दिया।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बड़वानी पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद राजपुर थाने में अपहरण का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया है और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और सभी तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This