Home » लपेटा MP » CM के इशारे पर बीच में रुका भाजपा विधायक सकलेचा का भाषण, मंच पर दिखा दिलचस्प घटनाक्रम

CM के इशारे पर बीच में रुका भाजपा विधायक सकलेचा का भाषण, मंच पर दिखा दिलचस्प घटनाक्रम

Share This Article

मध्य प्रदेश के एक सरकारी कार्यक्रम में उस समय दिलचस्प स्थिति बन गई, जब मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंच से भाजपा विधायक ओमप्रकाश सकलेचा को अपना संबोधन संक्षिप्त रखने का इशारा किया। मुख्यमंत्री का संकेत मिलते ही विधायक ने अपना भाषण बीच में ही समाप्त कर दिया। यह घटनाक्रम अब चर्चा का विषय बना हुआ है सरकारी कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक ओमप्रकाश सकलेचा मंच से संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने समय की सीमाओं को देखते हुए उन्हें छोटा भाषण देने का संकेत दिया। मुख्यमंत्री का इशारा मिलते ही सकलेचा ने अपना संबोधन तत्काल समाप्त कर दिया और मंच से उतर गए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि सार्वजनिक आयोजनों में समय का पालन जरूरी है और सभी जनप्रतिनिधियों को संक्षिप्त एवं सारगर्भित बात रखनी चाहिए, ताकि कार्यक्रम तय समय पर पूरे  सकें।

इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि भाजपा की ओर से इसे सामान्य मंचीय अनुशासन का हिस्सा बताया जा रहा है और इस मामले पर किसी प्रकार की आधिकारिक नाराजगी की पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This