
इंदौर में गणेशोत्सव-नवरात्र से पहले प्रशासन सख्त, POP की मूर्तियों पर पूरी तरह रोक
इंदौर। गणेशोत्सव और नवरात्र से पहले इंदौर जिला प्रशासन ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। जिले में अब प्लास्टर ऑफ पेरिस (POP), पकी मिट्टी, केमिकल या अन्य रासायनिक पदार्थों से बनी मूर्तियों के निर्माण और बिक्री पर रोक रहेगी। ऐसी मूर्तियों को बाहर से इंदौर लाने या जिले से बाहर ले जाने











