Home » लपेटा लेटेस्ट » रीवा में BJP की अंदरूनी कलह आई सामने! अपने ही विधायक पर सिद्धार्थ तिवारी का तंज, VIDEO वायरल

रीवा में BJP की अंदरूनी कलह आई सामने! अपने ही विधायक पर सिद्धार्थ तिवारी का तंज, VIDEO वायरल

Share This Article

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में भारतीय जनता पार्टी की अंदरूनी राजनीति एक बार फिर सुर्खियों में है। त्यौंथर से भाजपा विधायक सिद्धार्थ तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ विधायक दिव्यराज सिंह के कार्यकाल और विकास कार्यों पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, विधायक सिद्धार्थ तिवारी जवा तहसील के दौरे पर कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए पड़ोसी सिरमौर विधानसभा की तुलना की। उन्होंने कहा, “देख लीजिए अतरैला-जवा का हाल… पड़ोसी तीन बार के विधायक हैं, देख लीजिए उनका काम…”यह बयान सामने आते ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। वीडियो को भाजपा के भीतर स्थानीय स्तर पर मतभेद और गुटबाजी से जोड़कर देखा जा रहा है।हालांकि, वायरल वीडियो को लेकर अब तक न तो विधायक सिद्धार्थ तिवारी और न ही दिव्यराज सिंह की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है।

फिलहाल, वीडियो की चर्चा राजनीतिक गलियारों में तेज है और इसे लेकर भाजपा की अंदरूनी सियासत पर सवाल उठने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This