Home » लपेटा लेटेस्ट » ‘झूठा भ्रम मत फैलाइए, नेता विपक्ष कर्तव्य निभा रहे’, AAP सांसद संजय सिंह की पोस्ट पर CJP का पलटवार

‘झूठा भ्रम मत फैलाइए, नेता विपक्ष कर्तव्य निभा रहे’, AAP सांसद संजय सिंह की पोस्ट पर CJP का पलटवार

Share This Article

 कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन को लेकर विपक्षी दलों के बीच समर्थन और राजनीतिक बयानबाजी लगातार तेज होती जा रही है। एक ओर आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी और एनसीपी (शरद पवार गुट) समेत विपक्ष के कई नेता जंतर-मंतर पहुंचकर CJP के प्रदर्शन के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं, तो दूसरी ओर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने को लेकर विपक्षी खेमे के भीतर ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।मंगलवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए राहुल गांधी के प्रधानमंत्री आवास के बाहर दिए गए धरने पर सवाल उठाए। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि CJP के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन को कमजोर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी को अपने आवास के बाहर धरने पर बैठा ।

संजय सिंह के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई। उनके आरोप को विपक्षी एकता के बीच मतभेद के संकेत के तौर पर भी देखा जाने लगा। हालांकि, CJP ने संजय सिंह के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से पलटवार किया।

CJP ने कहा- ‘झूठा भ्रम मत फैलाइए’

संजय सिंह की पोस्ट को शेयर करते हुए CJP की ओर से कहा गया कि इस तरह का झूठा भ्रम फैलाने से बचना चाहिए। पार्टी ने विपक्षी दलों के बीच बनी एकता का हवाला देते हुए कहा कि इस तरह के आरोप उस एकजुटता को कमजोर कर सकते हैं, जो छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर बनी है।

CJP ने अपने जवाब में कहा कि राहुल गांधी देश के नेता प्रतिपक्ष हैं और वह अपने संवैधानिक और राजनीतिक कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं। पार्टी ने यह भी संकेत दिया कि अलग-अलग विपक्षी दलों के नेता अपने-अपने तरीके से सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज करा रहे हैं और इसे एक-दूसरे के आंदोलन को कमजोर करने के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए।

जंतर-मंतर से पीएम आवास तक पहुंचा विरोध

दरअसल, CJP का विरोध प्रदर्शन जंतर-मंतर पर जारी है। प्रदर्शनकारी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे समेत अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इस आंदोलन को विपक्षी दलों का समर्थन भी मिल रहा है।

AAP सांसद संजय सिंह, समाजवादी पार्टी और एनसीपी (शरद पवार गुट) के नेताओं ने जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की और उनके आंदोलन को समर्थन दिया। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सांसद प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठ गए।

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की जवाबदेही तय करने की मांग उठाई। कांग्रेस का आरोप है कि छात्रों और युवाओं से जुड़े गंभीर मुद्दों पर सरकार को जवाब देना चाहिए और संसद में इन विषयों पर चर्चा होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This