Home » लपेटा MP » CM Mohan के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया

CM Mohan के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया

Share This Article

मुख्यमंत्री मोहन यादव के नीमच और जावद दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने का मामला सामने आया है। कांग्रेस का आरोप है कि मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे जिला अध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ताओं को रोककर हिरासत में लिया गया और बाद में करीब 70 किलोमीटर दूर रतनगढ़ क्षेत्र में छोड़ दिया गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव के जावद और नीमच दौरे के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर उनसे मिलने की तैयारी में थे। इससे पहले ही पुलिस ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। कांग्रेस का आरोप है कि उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने नहीं दिया गया और पुलिस वाहन में बैठाकर करीब 70 किलोमीटर दूर रतनगढ़ क्षेत्र में छोड़ दिया गया। कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया है।

वहीं, पुलिस का कहना है कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन कार्रवाई की गई। फिलहाल इस घटनाक्रम को लेकर क्षेत्र की राजनीति गरमा गई है और कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ विरोध तेज करने के संकेत दिए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This