Home » लपेटा MP » ग्वालियर के उद्योगपति चरणजीत नागपाल का दुबई में निधन

ग्वालियर के उद्योगपति चरणजीत नागपाल का दुबई में निधन

Share This Article

ग्वालियर के उद्योगपति चरणजीत नागपाल का दुबई में निधन, लंदन से लौटते समय आया हार्ट अटैक

मध्य प्रदेश के उद्योग जगत के लिए सोमवार सुबह बेहद दुखद खबर सामने आई। ग्वालियर के प्रमुख उद्योगपति और ऑटोमोबाइल कारोबारी चरणजीत नागपाल का दुबई एयरपोर्ट पर हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे 66 वर्ष के थे। नागपाल देश के कई राज्यों में फैले ऑटोमोबाइल कारोबार के लिए जाने जाते थे और उनके निधन से व्यापार जगत में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार चरणजीत नागपाल अपनी पत्नी के साथ व्यावसायिक यात्रा पर लंदन गए थे और वहां से दुबई होते हुए भारत लौट रहे थे। सोमवार सुबह करीब पांच बजे दुबई एयरपोर्ट पर उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया। तत्काल चिकित्सा सहायता मिलने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

परिवार की ओर से उनके भाई हरिओम नागपाल ने निधन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चरणजीत नागपाल के बेटे दुबई के लिए रवाना हो चुके हैं। वहां आवश्यक कानूनी और प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उनका पार्थिव शरीर ग्वालियर लाया जाएगा।

चरणजीत नागपाल ने वर्ष 1990 में राजदूत मोटरसाइकिल की डीलरशिप के साथ ‘प्रेम मोटर्स’ की शुरुआत की थी। वर्ष 2001 में उन्होंने मारुति सुजुकी की डीलरशिप हासिल की और अपने कारोबार का तेजी से विस्तार किया। वर्तमान में उनका व्यवसाय मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में 58 से अधिक शोरूम और 43 वर्कशॉप के माध्यम से संचालित हो रहा है।

5 राज्यों में फैला था प्रेम मोटर्स का कारोबार

ऑटोमोबाइल कारोबार के साथ-साथ उन्होंने परिवहन क्षेत्र में भी मजबूत पहचान बनाई। वर्ष 2011 से उनकी कंपनी मारुति सुजुकी और होंडा मोटरसाइकिल के वाहनों के परिवहन के लिए 150 से अधिक ट्रेलर और ट्रकों का संचालन कर रही थी। उनके निधन को उद्योग जगत ने एक अपूरणीय क्षति बताया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This