Home » लपेटा लेटेस्ट » ग्वालियर में बड़ा पुलिस एक्शन, 13 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े

ग्वालियर में बड़ा पुलिस एक्शन, 13 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े

Share This Article

ग्वालियर। शहर में अवैध रूप से रह रहे 13 बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ ग्वालियर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच ने सत्यापन और पूछताछ के बाद सभी को हिरासत में लिया था। अब डिपोर्टेशन की प्रक्रिया के तहत उन्हें पश्चिम बंगाल के मालदा भेजा गया है, जहां आगे की कार्रवाई के लिए BSF को सौंपा जाएगा।

4 अगस्त को लिया था हिरासत मेंग्वालियर पुलिस का बड़ा एक्शन... 13 अवैध बांग्लादेशी नागरिक पकड़ाए, डिपोर्टेशन के लिए भेजा गया बंगाल

ग्वालियर क्राइम ब्रांच को मिली सूचना के आधार पर 4 अगस्त को 13 लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। दस्तावेजों की जांच और सत्यापन के दौरान वे भारतीय नागरिकता से जुड़े वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके।

7 पुरुष, 3 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए 13 लोगों में 7 पुरुष, 3 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। पूछताछ में उनके लंबे समय से ग्वालियर में रहने और मजदूरी समेत अन्य गतिविधियों से जुड़े होने की जानकारी सामने आई।

दस्तावेजों के सत्यापन के बाद कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि दस्तावेजों और पूछताछ के आधार पर इनके बांग्लादेशी नागरिक होने की पुष्टि हुई। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय की SOP और पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के तहत डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू की गई।

मालदा में BSF को सौंपे जाएंगे

ग्वालियर पुलिस की टीम सभी 13 लोगों को लेकर पश्चिम बंगाल के मालदा रवाना हुई है। वहां उन्हें आगे की डिपोर्टेशन कार्रवाई के लिए BSF के सुपुर्द किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This