Home » लपेटा लेटेस्ट » ग्वालियर में नशे में धुत ड्राइवर का कहर, कार ने 8 लोगों को कुचला; इलाके में मची अफरा-तफरी

ग्वालियर में नशे में धुत ड्राइवर का कहर, कार ने 8 लोगों को कुचला; इलाके में मची अफरा-तफरी

Share This Article

ग्वालियर। ग्वालियर के व्यस्त महाराज बाड़ा रोड पर शनिवार रात एक तेज रफ्तार कार ने जमकर कहर बरपाया। रॉक्सी पुल से महाराज बाड़ा की ओर जा रही कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में करीब 7 से 8 लोग घायल हुए हैं।

नशे में था कार चालकग्वालियर: महाराज बाड़ा रोड पर नशे में धुत ड्राइवर ने कार से 8 लोगों को कुचला, अफरा-तफरी के बीच पुलिस ने पकड़ा

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक कार चला रहा युवक शराब के नशे में था। नशे के कारण वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और तेज रफ्तार कार लोगों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गई। हादसे के बाद महाराज बाड़ा रोड पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई लोग सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत मोर्चा संभाला और घायलों को एंबुलेंस तथा निजी वाहनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने आरोपी चालक को पकड़ा

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नशे में धुत कार चालक को हिरासत में ले लिया और दुर्घटनाग्रस्त कार को भी जब्त कर लिया है। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

डेढ़ साल पहले भी हुआ था ऐसा हादसा

बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ साल पहले भी इसी इलाके में एक बेकाबू कार ने राहगीरों को टक्कर मार दी थी। उस हादसे में गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई थी, हालांकि कई लोग टक्कर के बाद दूर जाकर गिरे थे।

लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने महाराज बाड़ा जैसे व्यस्त इलाके में यातायात सुरक्षा और नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This