MP में इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी, 30 हजार स्टाइपेंड की मांग पर अड़े; भोपाल में रातभर सड़क पर धरना
भोपाल। मध्य प्रदेश में इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर शुरू हुआ आंदोलन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी है। प्रदेशभर के इंटर्न डॉक्टर मौजूदा 14,337 रुपए के मासिक स्टाइपेंड को बढ़ाकर 30 हजार रुपए करने की मांग कर रहे हैं। आंदोलन का असर सरकारी अस्पतालों की ओपीडी सेवाओं पर दिखाई दे…


