Home » लपेटा MP » वंदे मातरम् पर कानून समझा रहे थे मंत्री, पत्रकार ने पूछा- ‘मंत्री जी, आपको खुद आता है?’

वंदे मातरम् पर कानून समझा रहे थे मंत्री, पत्रकार ने पूछा- ‘मंत्री जी, आपको खुद आता है?’

Share This Article

शाजापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शाजापुर में आयोजित भाजपा की प्रेसवार्ता के दौरान वंदे मातरम् को लेकर चर्चा उस वक्त दिलचस्प हो गई, जब मंत्री नारायण सिंह पंवार से पत्रकार ने सीधे सवाल कर दिया कि क्या उन्हें खुद वंदे मातरम् आता है।प्रेसवार्ता में मंत्री नारायण सिंह पंवार वंदे मातरम् से जुड़े कानून और उसके प्रावधानों की जानकारी दे रहे थे। इसी दौरान नवभारत के पत्रकार मनोज पुरोहित ने सवाल किया- “मंत्री जी, आपको खुद वंदे मातरम् आता है या नहीं?” सवाल सुनकर मंत्री पंवार ने जवाब दिया- “हम भी सीख रहे हैं, आप भी सीख लो। भारत माता के हम सब सपूत हैं।” मंत्री के इस जवाब के बाद उन्होंने सीखने को अच्छी आदत बताते हुए कहा कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती और हर व्यक्ति को लगातार सीखते रहना चाहिए।

कानून की चर्चा के बीच व्यक्तिगत सवाल

प्रेसवार्ता में वंदे मातरम् के कानूनी प्रावधानों पर चल रही चर्चा के बीच पत्रकार का यह सवाल सीधे मंत्री की व्यक्तिगत जानकारी से जुड़ा था। इसके बाद मंत्री का जवाब भी चर्चा का विषय बन गया। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद शाजापुर की इस प्रेसवार्ता का यह सवाल-जवाब सोशल मीडिया और स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चा में है। हालांकि, मंत्री के जवाब का मुख्य संदेश सीखने और सीखते रहने पर केंद्रित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This