
पुणे के केतन मर्डर केस में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है. वैसे-वैसे कई और खुलासे भी हो रहे हैं. इस बीच पुणे पुलिस ने लोहागढ़ फोर्ट पर सिया और चेतन के सामने केतन की हत्या का सीन रीक्रिएट किया है. पुलिस सुबह ही दोनों को लोहागढ़ फोर्ट लेकर पहुंच गई थी. यहां करीब ढाई घंटे तक पुलिस रही और सीन रीक्रिएट किया गया. पुलिस ने बताया कि चेतन और सिया ने लोहागढ़ फोर्ट पर लगातार सर्चिंग की थी और यही पर डेथ पॉइंट खोजे थे. उन्होंने यहां की पूरी जानकारी जुटाई थी. यानि यह एक पूरी तरह से सोची समझी प्लानिंग थी. जिसे दोनों ने मिलकर अंजाम दिया है. सिया और चेतन के मामले में एक और खुलास हुआ है. केतन हत्याकांड में एक और खुलासा हुआ है. सूत्रों के अनुसार पुणे पुलिस को पूछताछ में यह बात सामने आई है कि सिया गोयल के प्रेमी चेतन चौधरी ने उससे शादी करने के लिए कम से कम तीन साल का समय मांगा था. क्योंकि फिलहाल सिया की उम्र 20 साल और चेतन की उम्र 22 साल है. ऐसे में शादी को तीन साल तक टालने की भी दोनों की प्लानिंग थी. साजिश के तहत अगर केतन की हत्या हो जाती तो परिवार में मातम के चलते अगले कुछ साल तक सिया की शादी की शायद बात नहीं उठती. इन तीन सालों में चेतन अपने करियर में सेटल होना चाहता था. वहीं सिया को भी अगले तीन साल तक अपनी मर्जी से आजाद जिंदगी जीने का मौका मिल जाता. इसके बाद दोनों ने शादी करने का प्लान बनाया था. इसी मंसूबे के चलते दोनों ने केतन को रास्ते से हटाने का फैसला किया था. आरोपियों की गूगल सर्च हिस्ट्री से पता चला है कि उन्होंने हत्या किन-किन तरीकों से की जा सकती है, इससे जुड़े कई वीडियो देखे थे. जांच में यह भी साफ हुआ है कि सिया गोयल और चेतन चौधरी ने इसी साल फरवरी महीने से ही केतन की हत्या की साजिश रचना शुरू कर दिया था. उन्होंने अलग-अलग तरीकों से केतन को मारने की प्लानिंग की थी. जिसमें जहर देकर मारना भी शामिल था. इसके अलावा पुलिस को शक न हो इसकी भी सर्चिंग ऑनलाइन की थी. इसके अलावा अगर पकड़े जाते हैं तो उसके बाद किस तरह से जवाब देना है. इसकी भी प्लानिंग की थी. यानि पूरी प्लानिंग दोनों ने की थी.














