उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में सोमवार दोपहर तीन मंजिला एक वाणिज्यिक इमारत में आग लग गई। इमारत में कोचिंग सेंटर चलता है। कोचिंग में मौजूद छात्रों ने जान बचाने के लिए ऊपर से छलांग लगाई। आग में अभी तक 14 लोगों की मरने की जानकारी सामने आई है। 14 मृतकों के शव बाहर निकाले जा चुके हैं। सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

पीएम मोदी मृतक परिजनों को 2-2 लाख रुपये देने का ऐलान किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड पर दुख जताते हुए मुआवजे का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुई भीषण अग्निकांड में हुई जानमाल की हानि से मैं व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। ईश्वर करे कि जल्द से जल्द घायल स्वस्थ हो जाएं। बचाव अभियान जारी है और अधिकारी हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ की ओर से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। वहीं, घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।














