मुंबई: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के नेता संजय राउत ने सोमवार को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए विवादित बयान दिए। ये बयान ऐसी खबरों के बीच आए हैं कि उद्धव ठाकरे गुट के छह सांसद सत्ताधारी शिवसेना गुट में शामिल होने वाले हैं। संजय राउत ने डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर फिर से हमला बोलते हुए कहा कि शिंदे प्रेग्नेंट थे और अब उन्होंने छह सांसदों को जन्म दिया है। पिछले सात दिनों में संजय राउत का यह दूसरा ऐसा विवादित बयान है।
संजय राउत ने क्या कहा?
संजय राउत ने कहा कि एकनाथ शिंदे प्रेग्नेंट थे और उन्होंने छह सांसदों को जन्म दिया है। यह डिलीवरी नंदनवन में हुई। दरअसल नंदनवन शिंदे का सरकारी आवास है, जहां शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में औपचारिक रूप से शामिल होने से पहले कई बागी सांसद कथित तौर पर इकट्ठा हुए थे।















