Home » देश » राजस्थान में मई जैसी गर्मी, जैसलमेर 41°; MP-बिहार में बारिश का अलर्ट

राजस्थान में मई जैसी गर्मी, जैसलमेर 41°; MP-बिहार में बारिश का अलर्ट

Share This Article

लखनऊ-कानपुर में तेज बारिश, सीतापुर में पुल डूबा; केदारनाथ में तापमान माइनस 3°C तक पहुंचा राजस्थान में बारिश का दौर थमने के बाद अब गर्मी ने जोर पकड़ लिया है। जैसलमेर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि बीकानेर और बाड़मेर में भी तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया। सितंबर में पड़ रही तेज गर्मी के चलते कई इलाकों में मई जैसी गर्मी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 से 5 दिनों तक राज्य में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने और तापमान बढ़ने की संभावना है।

 

Bihar Flood & Odisha Red Alert | Madhya Pradesh Heavy Rain Forecastसे 5 दिनों तक राज्य में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने और तापमान बढ़ने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में इसके उलट कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। बुधवार सुबह लखनऊ, कानपुर और उन्नाव के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। सीतापुर में चौका नदी का जलस्तर बढ़ने से उस पर बना पुल पानी में डूब गया। कई जगहों पर बच्चे घुटनों तक पानी के बीच स्कूल जाते नजर आए। मौसम विभाग ने राज्य के 41 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के भी सात जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड बढ़ने लगी है। केदारनाथ में सुबह का तापमान माइनस 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे यहां मौसम में तेजी से बदलाव महसूस किया जा रहा है। मध्य प्रदेश में छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। बिहार के सभी 38 जिलों में भी बारिश का यलो अलर्ट है। ऐसे में देश के अलग-अलग हिस्सों में कहीं तेज गर्मी तो कहीं बारिश और ठंड का असर देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This