Home » लपेटा लेटेस्ट » भाई को हिरासत में लेने पर भड़के जीतू पटवारी, “कानूनी दबाव से न डरेंगे,न झुकेंगे,मजबूती से लड़ेंगे लड़ाई “

भाई को हिरासत में लेने पर भड़के जीतू पटवारी, “कानूनी दबाव से न डरेंगे,न झुकेंगे,मजबूती से लड़ेंगे लड़ाई “

Share This Article

भोपाल/इंदौर | मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी की गिरफ्तारी और पूछताछ को लेकर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से कार्रवाई की जा रही है और उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। जीतू पटवारी ने कहा कि सरकार कानून का सहारा लेकर उन्हें और उनके परिवार को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। उनका आरोप है कि सत्ता के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वे किसी भी तरह के राजनीतिक दबाव से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार कानूनी कार्रवाई के नाम पर विपक्ष को परेशान करने की कोशिश करेगी, तो कांग्रेस लोकतांत्रिक और कानूनी तरीके से इसका मुकाबला करेगी। जीतू पटवारी ने यह भी कहा कि उनके परिवार को जानबूझकर विवादों में घसीटा जा रहा है, लेकिन वे न्यायिक प्रक्रिया पर भरोसा रखते हैं और सच सामने आएगा। गौरतलब है कि इंदौर पुलिस ने ड्रग्स सप्लाई से जुड़े एक मामले में पूछताछ के लिए नाना पटवारी को हिरासत में लिया था। पुलिस के अनुसार, दो आरोपियों से पूछताछ के दौरान उनका नाम सामने आया था। पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। मामले की जांच फिलहाल जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This