Home » देश » दीपके का पलटवार- ‘किसी पार्टी की बी टीम नहीं, छात्रों की A टीम हैं हम’, नेताओं की डिग्री पर भी उठाए सवाल

दीपके का पलटवार- ‘किसी पार्टी की बी टीम नहीं, छात्रों की A टीम हैं हम’, नेताओं की डिग्री पर भी उठाए सवाल

Share This Article

CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने कांग्रेस और AAP की बी टीम होने के आरोपों को किया खारिज, कहा- शिक्षा सुधार किसी एक दल का मुद्दा नहीं

अभिजीत दिपके को BJP में शामिल होने के लिए मिला था 'धमकी भरा प्रस्ताव'! CJP प्रमुख का सनसनीखेज खुलासा

मुंबई। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपनी पार्टी को कांग्रेस या आम आदमी पार्टी की ‘बी टीम’ बताए जाने के आरोपों पर पलटवार किया है। दीपके ने कहा कि अलग-अलग राजनीतिक दल उन्हें किसी न किसी पार्टी की बी टीम बताते हैं, लेकिन उनकी पार्टी का किसी राजनीतिक दल से ऐसा कोई संबंध नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उन्हें कांग्रेस की बी टीम बताते हैं, जबकि कुछ लोग आम आदमी पार्टी की बी टीम होने का आरोप लगाते हैं, ऐसे में इन सभी लोगों को साथ बैठकर तय कर लेना चाहिए कि वह आखिर किसकी बी टीम हैं। दीपके ने कहा कि उनकी पार्टी के लिए सबसे अहम बात यह है कि वे छात्रों की ‘A टीम’ हैं और शिक्षा के मुद्दों को लेकर काम कर रहे हैं। उन्होंने सार्वजनिक पदों पर बैठे नेताओं की शैक्षणिक योग्यता को लेकर भी सवाल उठाया और कहा कि जनता को नेताओं की डिग्री और शैक्षणिक प्रमाणों की जानकारी मिलने का अधिकार है। दीपके के मुताबिक, सार्वजनिक जीवन में किसी भी व्यक्ति की डिग्री पर सवाल उठाया जा सकता है और संबंधित व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह अपनी शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज जनता के सामने रखे। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में सुधार की मुहिम को किसी एक राजनीतिक संगठन से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए, क्योंकि यह बच्चों और देश के भविष्य से जुड़ा विषय है। दीपके ने दावा किया कि भाजपा के अलावा कई अन्य राजनीतिक दलों के नेता भी शिक्षा और स्कूल सुधार से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर स्कूलों की व्यवस्था बेहतर करने की कोशिश हो रही है तो भाजपा को ऐसी मुहिमों पर आपत्ति क्यों है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के साथ-साथ शिवसेना और महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता भी शिक्षा के मुद्दों पर काम कर रहे हैं। दीपके ने कहा कि स्कूलों में सुधार की जरूरत को जो भी व्यक्ति स्वीकार करता है, उसका इस अभियान में स्वागत किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This