Home » देश » दिल्ली में दोहरे प्रदर्शन से बढ़ा तनाव, शंभू बॉर्डर सील; जंतर-मंतर पर CJP का आंदोलन जारी

दिल्ली में दोहरे प्रदर्शन से बढ़ा तनाव, शंभू बॉर्डर सील; जंतर-मंतर पर CJP का आंदोलन जारी

Share This Article

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मंगलवार को दो बड़े आंदोलनों के चलते सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एक ओर जंतर-मंतर पर CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) का प्रदर्शन जारी है, वहीं दूसरी ओर किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात कर सीमा को पूरी तरह सील कर दिया गया है। किसान संगठनों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली के किसान घाट पहुंचने का आह्वान किया है। इसे देखते हुए हरियाणा पुलिस और प्रशासन ने सोमवार रात से ही सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी। शंभू बॉर्डर पर बैरिकेडिंग, सीमेंट के ब्लॉक और अन्य अवरोधक लगाकर किसानों की आवाजाही रोकने के इंतजाम किए गए हैं। घग्गर नदी पर बने पुल पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शंभू बॉर्डर पर नेशनल हाईवे बंद किए जाने से पंजाब और हरियाणा के बीच आवागमन प्रभावित हुआ है। पुलिस लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

Delhi Chalo march: Punjab-Haryana border sealed at Shambhu in Ambala |  India News - Business Standard

उधर, जंतर-मंतर पर CJP का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी है। एक दिन पहले संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प, लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल के बाद राजधानी में पहले से ही तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। दिल्ली पुलिस ने दोनों आंदोलनों को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है। प्रशासन ने लोगों से आवश्यक होने पर ही इन मार्गों का उपयोग करने और ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है। फिलहाल दोनों प्रदर्शन स्थलों पर स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This