Home » लपेटा लेटेस्ट » एमएसपी, मूंग खरीदी और ई-टोकन खत्म करने की मांग; सड़क पर दाल-बाटी, हवन और अर्धनग्न प्रदर्शन

एमएसपी, मूंग खरीदी और ई-टोकन खत्म करने की मांग; सड़क पर दाल-बाटी, हवन और अर्धनग्न प्रदर्शन

Share This Article

भोपाल। मूंग की खरीदी, ई-टोकन व्यवस्था समाप्त करने, एमएसपी की कानूनी गारंटी समेत विभिन्न मांगों को लेकर किसानों का आंदोलन राजधानी भोपाल में दूसरे दिन भी जारी रहा। मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच कर रहे किसानों को पुलिस ने एम्प्री के पास वीर सावरकर सेतु पर रोक दिया, जिसके बाद प्रदर्शनकारी वहीं धरने पर बैठ गए। किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने बसों की चार लेयर में बैरिकेडिंग की। इस दौरान कुछ किसान पहली बैरिकेडिंग पर चढ़ गए, लेकिन पुलिस ने समझाइश देकर उन्हें नीचे उतार दिया। इसके बाद किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कई किसानों ने अर्धनग्न होकर विरोध दर्ज कराया और सरकार से एमएसपी की कानूनी गारंटी, मूंग की शत-प्रतिशत खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था खत्म करने की मांग दोहराई। आंदोलन स्थल पर कुछ किसान रातभर जागने के बाद आराम करते दिखाई दिए, जबकि कई किसानों ने सड़क किनारे ही दाल-बाटी बनाकर भोजन किया। किसानों के समर्थन में युवा वर्ग (Gen-Z) भी आंदोलन में शामिल हुआ। प्रदर्शनकारियों ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए हवन किया और आरोप लगाया कि लगातार बढ़ती महंगाई के बावजूद किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा। फिलहाल प्रदर्शन जारी है और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है, जबकि किसान अपनी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कह रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This