Home » लपेटा लेटेस्ट » उज्जैन-इंदौर मार्ग पर शुक्ला ब्रदर्स की बस से दो गायों की मौत, ग्रामीणों ने बस में लगाई आग

उज्जैन-इंदौर मार्ग पर शुक्ला ब्रदर्स की बस से दो गायों की मौत, ग्रामीणों ने बस में लगाई आग

Share This Article

उज्जैन। उज्जैन-इंदौर मार्ग पर सोमवार रात एक यात्री बस की टक्कर से दो गायों की मौत के बाद जमकर हंगामा हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने बस को आग के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। जानकारी के अनुसार, घटना नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के पंथपिपलाई-रामवासा मार्ग पर हुई। बताया जा रहा है कि इंदौर  की ओर जा रही शुक्ला ब्रदर्स की यात्री बस ने सड़क पार कर रही दो गायों को टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों गायों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने बस को रोक लिया और विरोध प्रदर्शन के दौरान उसमें आग लगा दी। आग की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई। राहत की बात यह रही कि घटना के समय बस में कोई यात्री सवार नहीं था। इससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस मार्ग पर शुक्ला ब्रदर्स की बसें अक्सर तेज रफ्तार से संचालित होती हैं और पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं। हालांकि, इस मामले में बस चालक की लापरवाही या दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही बस में आग लगाने की घटना को लेकर भी संबंधित लोगों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This