Home » लपेटा लेटेस्ट » इथेनॉल पर भ्रम न फैलाएं, भविष्य में सभी वाहन इसी ईंधन से चलेंगे: भारतीय किसान संघ

इथेनॉल पर भ्रम न फैलाएं, भविष्य में सभी वाहन इसी ईंधन से चलेंगे: भारतीय किसान संघ

Share This Article

भोपाल। भारतीय किसान संघ (बीकेएस) ने इथेनॉल को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम पर चिंता जताते हुए इसे किसानों, पर्यावरण और देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिए लाभकारी ईंधन बताया है। संघ का कहना है कि इथेनॉल से वाहन खराब होने जैसी बातें पूरी तरह भ्रामक हैं और लोगों को गलत जानकारी देकर भ्रमित किया जा रहा है। भोपाल में आयोजित प्रेसवार्ता में भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. साईं रेड्डी ने कहा कि इथेनॉल एक स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल ईंधन है, जिससे प्रदूषण कम होता है। उन्होंने कहा कि गन्ने सहित अन्य कृषि उत्पादों से बनने वाला इथेनॉल किसानों के लिए अतिरिक्त आय का महत्वपूर्ण स्रोत बन सकता है। 100 प्रतिशत इथेनॉल से चलेंगे वाहन के. साईं रेड्डी ने दावा किया कि आने वाले समय में दुनिया के कई देशों की तरह भारत में भी 100 प्रतिशत इथेनॉल आधारित वाहनों का उपयोग बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि इथेनॉल के खिलाफ दुष्प्रचार करने वाले कुछ लोग और संगठन किसानों के हितों के विपरीत काम कर रहे हैं और राजनीतिक कारणों से भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने दावा किया कि मध्य प्रदेश में आने वाले समय में करीब 20 नई शुगर फैक्ट्री स्थापित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि मुरैना शुगर फैक्ट्री अगले दो वर्षों में शुरू होने की संभावना है। देखिए लपेटा पर किसान संघ अध्यक्ष से खास चर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This