Home » लपेटा लेटेस्ट » MP विधानसभा: CM मोहन यादव और शिवराज के मुखौटे पहनकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरा

MP विधानसभा: CM मोहन यादव और शिवराज के मुखौटे पहनकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरा

Share This Article

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत सोमवार को हंगामेदार अंदाज में हुई। सत्र के पहले ही दिन कांग्रेस विधायकों ने किसानों के मुद्दों को लेकर विधानसभा परिसर में अनोखा प्रदर्शन कर राज्य सरकार को घेरने की कोशिश की कांग्रेस विधायक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुखौटे पहनकर विधानसभा परिसर में धरने पर बैठ गए। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

उमंग सिंघार ने पूछे सवाल

प्रदर्शन के दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुखौटा लगाए विधायकों से प्रतीकात्मक सवाल-जवाब किए। उन्होंने गेहूं खरीदी, किसानों के भुगतान और कृषि से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए सरकार पर निशाना साधाउमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल “फाइल-फाइल” खेल रही है। उन्होंने कहा कि किसानों से जुड़े अहम मुद्दों पर सरकार गंभीर नहीं है।

किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश

कांग्रेस विधायकों ने प्रदर्शन के दौरान किसानों की समस्याओं, गेहूं खरीदी और कृषि नीतियों को लेकर सरकार से जवाब मांगा। विपक्ष ने आरोप लगाया कि प्रदेश के किसान विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं, जबकि सरकार केवल दावे कर रही है।मानसून सत्र के पहले दिन हुए इस प्रदर्शन से साफ संकेत मिल गए हैं कि आगामी दिनों में सदन के भीतर और बाहर किसानों सहित अन्य जनहित के मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This