Home » लपेटा MP » MP में फिर तेज बारिश का दौर, 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

MP में फिर तेज बारिश का दौर, 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Share This Article

मध्य प्रदेश में एक बार फिर बारिश का दौर तेज हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के पूर्वी हिस्से में अगले 48 घंटे मौसम सक्रिय रहने की संभावना है। जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग के कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है। शनिवार को प्रदेश के 18 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और सतना में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज बारिश के साथ कुछ स्थानों पर बहुत अधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम की चेतावनी को देखते हुए सतना में नर्सरी से कक्षा 8वीं तक और मैहर में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के स्कूलों में शनिवार को अवकाश घोषित किया गया है।

एमपी में मानसून की विदाई से पहले मूसलधार बारिश:चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट,  दो जिलों के स्कूल में छुट्टी - Torrential Rain In Mp Before Monsoon  Withdrawal: Orange Alert For ...

इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान भिंड, दतिया, पन्ना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, दमोह, कटनी, मैहर, उमरिया, शहडोल, जबलपुर, मंडला और डिंडौरी समेत कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश का असर ज्यादा रहने की संभावना है। वहीं भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा और मंदसौर सहित कई जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

नदी-नालों से दूर रहने की अपील

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे को महत्वपूर्ण बताया है। तेज बारिश के दौरान नदी, नालों, पुल-पुलियों और जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी गई है। लगातार बारिश की स्थिति में निचले इलाकों में जलभराव और नदी-नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी हो सकती है।

पूर्वी MP में बारिश की कमी हुई कम

बारिश के इस दौर के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश की कमी भी कुछ कम हुई है। हालांकि बालाघाट, पांढुर्णा, मंडला, रीवा, छिंदवाड़ा, डिंडौरी, दमोह, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सागर और सिवनी में अब भी सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। वहीं अनूपपुर, छतरपुर, मैहर, मऊगंज, निवाड़ी, पन्ना, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़ और उमरिया समेत कई जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। मानसून की विदाई से पहले प्रदेश में एक बार फिर सक्रिय हुए सिस्टम ने बारिश का दौर बढ़ा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This