Home » लपेटा लेटेस्ट » Asha Bhosle:सिंगर ही नहीं बनना चाहती थीं आशा ताई, आरडी बर्मन ने तोहफे में दी थी झाडू; पढ़ें यादगार किस्से

Asha Bhosle:सिंगर ही नहीं बनना चाहती थीं आशा ताई, आरडी बर्मन ने तोहफे में दी थी झाडू; पढ़ें यादगार किस्से

Share This Article

आशा भोसले

– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुर सम्राज्ञी आशा भोसले के निधन के बाद उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री गहरे सदमे में हैं। आशा ताई का संगीत सफर बहुत लंबा रहा, वह हमेशा अपने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करती रहीं। उनके संगीत सफर से जुड़ी कुछ खास बातें जानने की इच्छा प्रशंसकों की भी रही है। ऐसे ही यादें और बातें खुद आशा ताई ने भी समय-समय पर साझा की थीं।


Trending Videos

किताब ‘आशा भोसले: ए लाइफ इन म्यूजिक’ में सिमटा दर्द

आशा ताई की आवाज के जादू ने जितना उन्हें फैंस से जोड़ा, अंदर की तन्हाई ने उन्हें कई बार उतना ही तोड़ा। लेखिका रम्या शर्मा ने किताब ‘आशा भोसले: ए लाइफ इन म्यूजिक’ लिखी है। इस किताब में उस वक्त की कहानी है जब आशा ताई अपनी जिंदगी खत्म करना चाहती थी।

किताब के मुताबिक वो चार महीने की प्रेग्ननेंट थीं और तब उन्होंने एक साथ कई नींद की गोलियों खा ली थीं। इसके बाद उन्हें अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। किताब में आगे जिक्र है कि अस्पताल की अव्यवस्था देखकर उन्हें वहां ‘नरक’ जैसा महसूस हो रहा था। आशा ताई का मानना था कि वहां उन्हें उनके अजन्मे बच्चे के प्रेम ने बचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied The Lapeta ?

Also Read This