Home » देश » चरखी दादरी में थाने के सामने गोलियों की बौछार, स्कॉर्पियो पर हमले में 7 लोग गंभीर घायल

चरखी दादरी में थाने के सामने गोलियों की बौछार, स्कॉर्पियो पर हमले में 7 लोग गंभीर घायल

Share This Article

चरखी दादरी। हरियाणा के चरखी दादरी में गुरुवार को दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। सिटी थाना के सामने अज्ञात बदमाशों ने एक स्कॉर्पियो वाहन को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। हमले में वाहन में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

Breaking: हरियाणा में सिटी थाने के सामने 30 राउंड फायरिंग

फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल चरखी दादरी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रोहतक स्थित पीजीआई रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान अंकित (मानकावास), कीर्तिमान (हिसार), कृष्ण (महेंद्रगढ़), सूरज (मानहेरू), अंकित (भिवानी), विजय उर्फ सन्नी (हिसार) और अमित (फतेहगढ़) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक, डीएसपी सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं, जबकि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। दिनदहाड़े थाने के सामने हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This