Home » लपेटा लेटेस्ट » श्योपुर जिला अस्पताल में डॉक्टर-युवक विवाद, वीडियो वायरल; निष्पक्ष जांच की उठी मांग

श्योपुर जिला अस्पताल में डॉक्टर-युवक विवाद, वीडियो वायरल; निष्पक्ष जांच की उठी मांग

Share This Article

श्योपुर। जिला अस्पताल में डॉक्टरों और एक युवक के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले में निष्पक्ष जांच और डॉक्टरों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार, डॉक्टर जितेंद्र यादव की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने राडेप निवासी लखन जाट के खिलाफ मारपीट, धमकी और शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीं, लखन जाट और उनके समर्थकों का आरोप है कि अस्पताल परिसर में डॉक्टर जितेंद्र यादव और डॉ. ललित शर्मा ने उनके साथ मारपीट की। उनका कहना है कि वायरल वीडियो में डॉक्टर युवक के साथ हाथापाई करते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन अब तक डॉक्टरों के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।मामले को लेकर जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीरज जाट ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिनों के भीतर आरोपित डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोनों पक्षों पर समान रूप से कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता, उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This