Home » लपेटा लेटेस्ट » छतरपुर में किसान को गोली लगने से सनसनी, बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग पर आरोप

छतरपुर में किसान को गोली लगने से सनसनी, बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग पर आरोप

Share This Article

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोड़ा में मंगलवार को एक किसान के गोली लगने से सनसनी फैल गई। घायल किसान मोतीलाल कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग ने उन्हें गोली मारी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कहा है कि सभी तथ्यों की जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। जमीन विवाद को बताया घटना की वजह घायल किसान मोतीलाल कुशवाहा का आरोप है कि उन पर अपनी जमीन बेचने का दबाव बनाया जा रहा था। उनका कहना है कि जमीन देने से इनकार करने पर उन्हें धमकियां दी जाती थीं। किसान का आरोप है कि इसी विवाद के दौरान उन पर गोली चलाई गई, जिससे वे घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।  छतरपुर पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले ने बताया कि किसान घायल अवस्था में मिला है। प्रारंभिक जानकारी में गोली लगने की बात सामने आई है, लेकिन घायल को वास्तव में गोली लगी है या चोट किसी अन्य कारण से हुई है, इसकी जांच की जा रही है। एसपी ने कहा कि घायल किसान ने शालिग्राम गर्ग पर आरोप लगाए हैं। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में किसी भी आरोपी के खिलाफ जांच पूरी होने से पहले आधिकारिक रूप से आरोपों की पुष्टि नहीं की है। शालिग्राम गर्ग की ओर से भी इस मामले में कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और सभी पक्षों के बयान दर्ज होने के बाद ही घटना के संबंध में स्पष्ट स्थिति सामने आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This