Home » लपेटा इंटरव्यू » The lapeta के पॉडकास्ट में हेमंत खंडेलवाल से बेबाक सवाल, एक साल के कार्यकाल पर हुई सीधी चर्चा

The lapeta के पॉडकास्ट में हेमंत खंडेलवाल से बेबाक सवाल, एक साल के कार्यकाल पर हुई सीधी चर्चा

Share This Article

भोपाल | भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर ‘The lapeta’ संपादक भुवनेश सेंगर ने उनके साथ एक विशेष पॉडकास्ट किया। इस विस्तृत बातचीत में संगठन, सरकार, आगामी चुनावी रणनीति और पिछले एक साल के कार्यकाल से जुड़े कई अहम और तीखे सवाल पूछे गए। पॉडकास्ट के दौरान हेमंत खंडेलवाल से प्रदेश संगठन की कार्यशैली, सरकार के प्रदर्शन, विपक्ष के आरोपों और भाजपा की भविष्य की रणनीति पर खुलकर चर्चा की गई। बातचीत में उनके एक साल के कार्यकाल की उपलब्धियों, चुनौतियों और आगे की योजनाओं पर भी विस्तार से सवाल-जवाब हुए।इस खास इंटरव्यू में कई ऐसे मुद्दे उठाए गए जिन पर प्रदेश की राजनीति में लगातार चर्चा होती रही है। सवालों के जवाब देते हुए हेमंत खंडेलवाल ने विभिन्न विषयों पर अपना पक्ष भी रखा। ‘The lapeta’ का यह विशेष पॉडकास्ट प्रदेश की राजनीति को करीब से समझने वालों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पूरी बातचीत देखने के बाद दर्शकों को भी महसूस होगा कि इस बार हेमंत खंडेलवाल सचमुच “लपेटे” में आ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This