Home » लपेटा लेटेस्ट » कन्या परिसर में तीन सांप दिखने से मचा हड़कंप, छात्राओं के शौचालय से 7–8 फीट लंबे सांप का किया गया रेस्क्यू

कन्या परिसर में तीन सांप दिखने से मचा हड़कंप, छात्राओं के शौचालय से 7–8 फीट लंबे सांप का किया गया रेस्क्यू

Share This Article

बाग (धार)। नगर के कन्या परिसर बाग में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब परिसर में एक के बाद एक तीन सांप दिखाई दिए। इनमें से एक करीब 7–8 फीट लंबा सांप छात्राओं के शौचालय में घुस गया, जिसे देखकर छात्राओं में दहशत फैल गई। विद्यालय प्रबंधन ने तत्काल ग्राम पंचायत बाग के सरपंच धर्मेंद्र बामनिया को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही सरपंच धर्मेंद्र बामनिया अपने कार्य छोड़कर मौके पर पहुंचे और सुरक्षित तरीके से शौचालय में मौजूद सांप का सफल रेस्क्यू किया। इसके बाद सांप को प्राकृतिक आवास (जंगल) में छोड़ दिया गया। परिसर में अन्य दो सांप भी दिखाई दिए, जिससे कुछ समय तक भय का माहौल बना रहा। रेस्क्यू के दौरान सरपंच बामनिया ने छात्राओं और विद्यालय स्टाफ को जागरूक करते हुए बताया कि हर सांप ज़हरीला नहीं होता, इसलिए ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाए रखें और प्रशिक्षित रेस्क्यूकर्ता या वन विभाग को सूचना दें।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी व्यक्ति को सांप काट ले, तो बिना समय गंवाए तुरंत अस्पताल जाकर एंटी-स्नेक वेनम (एएसवी) का उपचार कराएं। झाड़-फूंक या अंधविश्वास के चक्कर में पड़ना जानलेवा हो सकता है। गौरतलब है कि सरपंच धर्मेंद्र बामनिया पिछले कई वर्षों से क्षेत्र में नि:स्वार्थ भाव से सांपों का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित जंगल में छोड़ने का कार्य कर रहे हैं। उनकी इस तत्परता और जनसेवा की विद्यालय परिवार एवं स्थानीय नागरिकों ने सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This