Home » लपेटा MP » जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है मामला

जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है मामला

Share This Article

ब्राउन शुगर मामले में पुलिस का बड़ा अपडेट, नाना पटवारी से पूछताछ जारी

इंदौर। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर बरामदगी मामले में पुलिस ने बड़ा अपडेट दिया है। डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने दो युवकों इरफान और रानी भाई को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से 10.8 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है। मादक पदार्थ की टेस्टिंग के बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की जा रही है। डीसीपी के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह मादक पदार्थ दो लोगों को देने जा रहे थे, जिनमें नाना पटवारी और मानव गंगवानी के नाम सामने आए हैं। पुलिस ने बताया कि नाना पटवारी के खिलाफ पहले से 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि अन्य लोगों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल एफआईआर दो गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ दर्ज की जा रही है। जांच के दौरान यदि अन्य लोगों की भूमिका सामने आती है तो उनके नाम भी प्रकरण में जोड़े जाएंगे।

वहीं, इस मामले में जीतू पटवारी के वकील जय हार्डिया ने बताया कि वे राजेंद्र नगर थाने पहुंचे थे, जहां पुलिस ने उन्हें जानकारी दी कि नाना पटवारी को पूछताछ के लिए मौके पर ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल एफआईआर दो लोगों पर दर्ज की जा रही है और नाना पटवारी से पूछताछ जारी है।  वहीं जीतू पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी #IndorePolice ने मेरे भाई को बगैर सूचना के हिरासत में लेकर यह सियासी संदेश दिया है कि @BJP4MP अब “बदला” ले रही है!

जय हार्डिया ने बताया कि अभी तक उनकी नाना पटवारी से मुलाकात नहीं कराई गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने यह जरूर स्पष्ट किया है कि नाना पटवारी पुलिस हिरासत में हैं, लेकिन उन्हें हिरासत में कब लिया गया और आगे की कानूनी प्रक्रिया क्या होगी, इसकी जानकारी अभी साझा नहीं की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This