डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ईरान को सख्त चेतावनी दी है। इस बार ट्रंप ने ईरान को होर्मुज में अमेरिकी नाकाबंदी से जुड़े मामले में चेताया है। इतना ही नहीं उन्होंने ईरान के जहाज को इस नाकाबंदी के आसपास से भी ना गुजरने तक के लिए चेताया है। पूरी बात ऐसे समझिए कि ट्रंप ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट कर कहा कि ईरान की सेना अब पूरी तरह से समुद्र के तल में पड़ी है और उसके कुल 158 जहाज समुद्र के नीचे पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं।
ट्रंप के अनुसार समुद्र में अब ईरान के कुछ ही जहाज बचे हुए है, जिसे फास्ट अटैक शिप्स के नाम से जाना जाता है। हालांकि ट्रंप ने इस खतरा नहीं बताया, लेकिन यह जरूर कहा कि अगर ईरान के ये छोटे युद्धपोत अमेरिका की घोषित नाकाबंदी (ब्लॉकेड) के करीब आते हैं, तो उन्हें तुरंत नष्ट कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें:- Strait of Hormuz: अमेरिकी नौसेना नाकाबंदी लगाने के लिए तैयार, ईरान के पलटवार के बाद भी पीछे नहीं हट रहे ट्रंप
वेनेजुएला की तरह कार्रवाई के संकेत दिए
अपने पोस्ट में ट्रंप ने सख्त और कड़ी चेतावनी देते हुए यहां तक कह दिया कि अगर ईरान के ये जहाज नाकाबंदी के आसपास भी आते हैं, तो अमेरिका वही तरीका इस्तेमाल करेगा, जो समुद्र में इससे पहले ट्रंप प्रशासन ने ड्रग तस्करों के खिलाफ अपनाया जाता है। बता दें कि यहां ट्रंप का इशारा वेनेजुएला पर की गई कार्रवाई की तरफ था।
ये भी पढ़ें:- होर्मुज: ‘खाड़ी से ओमान तक कोई बंदरगाह नहीं रहेगा सुरक्षित’, अमेरिका की नाकेबंदी वाली धमकी पर ईरान का पलटवार
ड्रग्स को लेकर भी ट्रंप ने किया बड़ा दावा
ट्रंप ने यह भी दावा किया कि समुद्र के रास्ते अमेरिका में आने वाली ड्रग्स में से 98.2% को रोका जा चुका है। उन्होंने इसे अपनी नीति की बड़ी सफलता बताया। उनके बयान में ईरान को सीधी चेतावनी दी गई है कि अमेरिका की नाकाबंदी के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उसका जवाब तुरंत और कड़े तरीके से दिया जाएगा।














