Home » देश » राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड में बड़ा झटका, चंपत राय और अनिल मिश्रा की छुट्टी, पूर्व IFS कृष्ण मोहन नए महासचिव, ट्रस्ट बोला- घटना से हम शर्मिंदा

राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड में बड़ा झटका, चंपत राय और अनिल मिश्रा की छुट्टी, पूर्व IFS कृष्ण मोहन नए महासचिव, ट्रस्ट बोला- घटना से हम शर्मिंदा

Share This Article

राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय का इस्तीफा मंजूर किया, कृष्ण मोहन बने अंतरिम महामंत्री

अयोध्या। राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की कथित चोरी और गबन के आरोपों के बीच सोमवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक हुई। बैठक में ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया। ट्रस्ट ने पूर्व आईएफएस अधिकारी कृष्ण मोहन को अंतरिम महामंत्री नियुक्त किया है। नए महामंत्री की स्थायी नियुक्ति होने तक कृष्ण मोहन यह जिम्मेदारी संभालेंगे।

ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज ने मीडिया से बातचीत में इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट ने विशेष अधिकारियों की नियुक्ति के लिए एक समिति का गठन भी किया है। इस संबंध में ट्रस्ट की अगली बैठक 22 जुलाई को बुलाई गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि तब तक एसआईटी की जांच रिपोर्ट भी सामने आ सकती है।

चढ़ावा चोरी विवाद के बाद पहली बैठक

राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की कथित चोरी और गबन के आरोप सामने आने के बाद यह ट्रस्ट की पहली बैठक थी। इसी विवाद के बीच चंपत राय ने पिछले महीने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। 26 जून से उनके इस्तीफे की खबरें सामने आ रही थीं, जबकि 27 जून को ट्रस्ट की ओर से जारी पत्र में औपचारिक रूप से इसकी जानकारी दी गई थी।

ट्रस्ट ने अफवाहों से बचने की अपील की

बैठक के बाद कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज ने कहा कि मामले में दोषियों को उचित दंड मिलेगा और ट्रस्ट को न्यायालय पर पूरा भरोसा है। उन्होंने श्रद्धालुओं और हिंदू समुदाय से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। अगर किसी श्रद्धालु को अपनी किसी वस्तु के खोने की आशंका है, तो वह राम मंदिर कार्यालय में आकर जानकारी ले सकता है।

22 जुलाई की बैठक पर टिकी नजरें

अब इस पूरे मामले में 22 जुलाई को होने वाली अगली ट्रस्ट बैठक पर नजरें टिक गई हैं। माना जा रहा है कि तब तक एसआईटी की रिपोर्ट आने के बाद ट्रस्ट आगे की कार्रवाई और स्थायी नियुक्तियों पर बड़ा फैसला ले सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This