Home » Blog » दतिया विधानसभा उपचुनाव का ऐलान, 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएगा नतीजा

दतिया विधानसभा उपचुनाव का ऐलान, 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएगा नतीजा

Share This Article

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त होने के बाद रिक्त हुई थी। अब 30 जुलाई को मतदान होगा, जबकि 3 अगस्त को मतगणना के साथ नतीजे घोषित किए जाएंगे। भारत निर्वाचन आयोग ने दतिया विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 6 जुलाई को अधिसूचना जारी होगी। उम्मीदवार 13 जुलाई तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 14 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 16 जुलाई तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक 30 जुलाई को मतदान कराया जाएगा और 3 अगस्त को मतगणना होगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 4 अगस्त तक पूरी कर ली जाएगी। गौरतलब है कि वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने इस सीट से जीत दर्ज की थी। लेकिन अप्रैल 2026 में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें कोऑपरेटिव बैंक घोटाले के मामले में तीन साल की सजा सुनाई थी। दो वर्ष से अधिक की सजा होने के कारण नियमों के तहत उनकी विधानसभा सदस्यता स्वतः समाप्त हो गई, जिसके बाद यह सीट रिक्त घोषित की गई। अब इस उपचुनाव पर सभी प्रमुख राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हैं और दतिया में एक बार फिर चुनावी मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This