Home » देश » देशभर में मानसून का कहर, बद्रीनाथ-केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन, मुंबई में 15 फीट ऊंची लहरों का अलर्ट

देशभर में मानसून का कहर, बद्रीनाथ-केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन, मुंबई में 15 फीट ऊंची लहरों का अलर्ट

Share This Article

देश के कई राज्यों में मानसून अब आफत बनकर बरस रहा है। उत्तराखंड में भूस्खलन के चलते बद्रीनाथ और केदारनाथ हाईवे पर लगातार पत्थर गिर रहे हैं, जबकि मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच समुद्र में 15 फीट तक ऊंची लहरें उठने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं दिल्ली और राजस्थान में भी मानसून की धमाकेदार एंट्री हुई है  उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, चमोली और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। बद्रीनाथ और केदारनाथ हाईवे पर चट्टानों और पत्थरों के गिरने से यातायात प्रभावित हुआ है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए केदारनाथ यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है और प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और आसपास के ठाणे, पालघर तथा रायगढ़ जिलों में भारी बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। पिछले 24 घंटों में मुंबई में 172 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने समुद्र में करीब 15 फीट ऊंची लहरें उठने की चेतावनी जारी करते हुए लोगों से समुद्र तटों से दूर रहने की अपील की है। साकीनाका क्षेत्र में खुले मैनहोल में गिरने से एक व्यक्ति की मौत भी हो गई।

आईएमडी मौसम पूर्वानुमान: हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से 6 लोगों की मौत; 27  राज्यों में भारी बारिश, पूर्वोत्तर में ट्रेनें रुकीं, मुंबई में ...

मध्य प्रदेश में भी बारिश का असर देखने को मिला। इंदौर में एक कार नाले में गिर गई, जबकि सीहोर में तेज बहाव के कारण बाइक बह गईं। उधर मानसून ने सात दिन की देरी से राजस्थान और पांच दिन की देरी से दिल्ली में दस्तक दी है। जयपुर, दौसा समेत राजस्थान के 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि दिल्ली में सुबह से तेज बारिश का दौर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This