Home » देश » अफगानिस्तान में आए तेज भूकंप के झटके

अफगानिस्तान में आए तेज भूकंप के झटके

Share This Article

अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप के कारण भारत के कई हिस्सों में भी झटके महसूस हुए. (File Photo)

अफगानिस्तान में शनिवार शाम आए तेज भूकंप के झटके ट्राईसिटी तक महसूस किए गए। शाम करीब 7:04 बजे अचानक धरती हिलने से लोग कुछ पल के लिए घबरा गए। कई इलाकों में लोग एहतियात के तौर पर घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। हालांकि ट्राईसिटी में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 दर्ज की गई। इसका केंद्र अफगानिस्तान में जमीन से करीब 215 किलोमीटर की गहराई में था। विशेषज्ञों का कहना है कि भूकंप का केंद्र काफी गहराई में होने के कारण इसके झटके दूर-दूर तक महसूस किए गए। भारत सहित आठ देशों में इसका असर दर्ज किया गया। ट्राईसिटी के कई लोगों ने बताया कि पहले पंखे और लाइटें हिलती हुई दिखाई दीं, जिसके बाद उन्हें भूकंप का अहसास हुआ। कुछ लोग ऊंची इमारतों से तुरंत नीचे उतर आए, जबकि कई कार्यालयों में कर्मचारियों को एहतियातन बाहर निकाला गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This