Home » देश » केरल में बारिश का कहर, लैंडस्लाइड-बाढ़ से 5 मौतें

केरल में बारिश का कहर, लैंडस्लाइड-बाढ़ से 5 मौतें

Share This Article

यूपी में तीन बच्चों की डूबने से मौत, गुजरात में सड़कें जलमग्न; कई इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन

Kerala Floods & Gujarat Rescue Operations | Heavy Rain Weather Alert

दक्षिण और पश्चिम भारत के कई हिस्सों में बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। केरल में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच इडुक्की, मलप्पुरम समेत कई जिलों में लैंडस्लाइड, मडस्लाइड और अचानक आई बाढ़ की घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं। मौसम विभाग ने सोमवार को भी राज्य के पथनमथिट्टा, कोट्टायम, अलप्पुझा, एर्नाकुलम, इडुक्की और त्रिशूर जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। प्रशासन और राहत एजेंसियां प्रभावित इलाकों पर नजर बनाए हुए हैं। उत्तर प्रदेश में भी बारिश और जलभराव से जनजीवन प्रभावित है। उन्नाव की कई बस्तियों में पानी भरने के कारण नावों की मदद ली जा रही है। बाराबंकी में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ, जहां बारिश के पानी से भरे गड्ढे में नहाने के दौरान तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवारों में मातम का माहौल है और स्थानीय प्रशासन की ओर से लोगों को जलभराव वाले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है। गुजरात में भी रविवार को हुई तेज बारिश के बाद कई शहरों में सड़कों पर पानी भर गया। भावनगर और राजकोट में करीब आधे घंटे की तेज बारिश के बाद कई इलाकों में घुटनों तक पानी जमा हो गया। भावनगर के महुवा में करीब साढ़े चार इंच और राजकोट के गोंडल में साढ़े तीन इंच बारिश दर्ज की गई। जूनागढ़ के गिरनार जंगल में अचानक बाढ़ आने से आत्मेश्वर महादेव मंदिर के रास्ते पर 40 से ज्यादा श्रद्धालु फंस गए। इनमें बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल थे। सूचना मिलने के बाद वन विभाग और फायर ब्रिगेड की टीमों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं राजस्थान में मानसून की विदाई के साथ बारिश का दौर कमजोर पड़ने लगा है। बारिश कम होने के साथ प्रदेश के कुछ इलाकों में गर्मी फिर बढ़ने लगी है। जैसलमेर में रविवार को अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम के इस बदलाव के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में कहीं भारी बारिश और बाढ़ तो कहीं बढ़ते तापमान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

केरल के वट्टावडा कोट्टाकांबूर में लैंडस्लाइड से दो भाई-बहनों की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This