Home » देश » iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च, ₹1,64,900 से शुरू कीमत; A20 Pro चिप और 48MP कैमरा सबसे बड़ा अपग्रेड

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च, ₹1,64,900 से शुरू कीमत; A20 Pro चिप और 48MP कैमरा सबसे बड़ा अपग्रेड

Share This Article

Apple ने अपने ‘Surprise and Shine’ इवेंट में आखिरकार iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। नए Pro मॉडल्स में कंपनी ने परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी और AI के मोर्चे पर बड़े अपग्रेड किए हैं। दोनों फोन में नया A20 Pro चिप, अगली पीढ़ी का Vapor Chamber कूलिंग सिस्टम, C2 मॉडेम और नया Dynamic Island दिया गया है। भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,64,900 और iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत ₹1,79,900 रखी गई है। दोनों मॉडल 256GB, 512GB, 1TB और 2TB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध होंगे।

Apple Event 2026 Highlights: iPhone Duo, iPhone 18 Pro Series, Apple Watch Ultra 4 and AirPods 5 Launched

12 सितंबर से प्री-ऑर्डर, 18 सितंबर से बिक्री

भारत में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के लिए प्री-ऑर्डर 12 सितंबर को शाम 5:30 बजे IST से शुरू होंगे। दोनों फोन की बिक्री 18 सितंबर से शुरू होगी। फोन को चार कलर ऑप्शन—ब्लैक, सिल्वर, ग्लेशियर और नया बरगंडी—में लॉन्च किया गया है। दोनों मॉडल एल्यूमिनियम यूनिबॉडी डिजाइन के साथ आते हैं।

iPhone 18 Pro की कीमत

भारत में iPhone 18 Pro की कीमतें इस प्रकार हैं:

  • 256GB – ₹1,64,900
  • 512GB – ₹1,89,900
  • 1TB – ₹2,39,900
  • 2TB – ₹3,14,900

वहीं iPhone 18 Pro Max की शुरुआती 256GB कीमत ₹1,79,900 है। Apple के भारतीय स्टोर पर 512GB मॉडल ₹2,04,900, 1TB ₹2,54,900 और 2TB ₹3,29,900 में सूचीबद्ध हैं।

iPhone Duo launch

6.3 और 6.9 इंच का डिस्प्ले

iPhone 18 Pro में 6.3 इंच और iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले दिया गया है। दोनों में ProMotion 120Hz तक का सपोर्ट मिलता है। Dynamic Island को भी रीडिजाइन किया गया है। अब इसमें एक साथ तीन Live Activities दिखाई जा सकती हैं, जिनमें लाइव स्पोर्ट्स स्कोर, नेविगेशन और म्यूजिक जैसी जानकारी शामिल हो सकती है।

A20 Pro चिप से दमदार परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस के लिए दोनों मॉडल में नया A20 Pro चिप दिया गया है। इसमें 6-कोर CPU, 7-कोर GPU और Dual 16-core Neural Engine मिलता है। Apple के मुताबिक नया चिप iPhone में अब तक की सबसे बेहतर sustained performance देने के लिए Vapor Chamber सिस्टम के साथ काम करता है। Apple ने नया C2 मॉडेम भी दिया है। कंपनी के मुताबिक चुनिंदा बाजारों में यह C1X की तुलना में अपलोड स्पीड में 50 प्रतिशत तक सुधार कर सकता है और कम पावर इस्तेमाल करता है।

48MP के तीन रियर कैमरे

कैमरा सेक्शन में इस बार बड़ा बदलाव किया गया है। दोनों फोन में तीनों रियर कैमरे 48MP के हैं। इसमें 48MP Fusion Main कैमरा दिया गया है, जिसमें पहली बार Variable Aperture का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा 48MP Fusion Ultra Wide और 48MP Fusion Telephoto कैमरा भी मौजूद है। टेलीफोटो कैमरा 4x और 8x optical-quality zoom तक सपोर्ट करता है। Variable Aperture की मदद से कैमरा रोशनी और Depth of Field के हिसाब से अपर्चर को एडजस्ट कर सकता है। इससे खास तौर पर कम रोशनी और पोर्ट्रेट फोटोग्राफी में बेहतर परिणाम मिलने का दावा किया गया है।

18MP Center Stage फ्रंट कैमरा

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 18MP Center Stage फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें ऑटोफोकस के साथ Center Stage फीचर मिलता है, जो फोटो और वीडियो कॉल के दौरान फ्रेम में लोगों को बेहतर तरीके से रखने में मदद करता है।

बैटरी में भी बड़ा अपग्रेड

Apple के अनुसार iPhone 18 Pro एक बार चार्ज करने पर सामान्य इस्तेमाल में 23 घंटे तक, जबकि iPhone 18 Pro Max 29 घंटे तक चल सकता है। वीडियो प्लेबैक की बात करें तो iPhone 18 Pro में 34 घंटे तक और Pro Max में 43 घंटे तक का बैकअप मिलता है। Pro Max में यह अब तक के किसी भी iPhone में सबसे लंबी बैटरी लाइफ है। दोनों फोन में तेज वायर्ड चार्जिंग भी दी गई है और कंपनी के मुताबिक compatible power adapter के साथ करीब 15 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

iOS 27 के साथ Siri AI

iPhone 18 Pro सीरीज में iOS 27 मिलता है। इसके साथ Apple Intelligence और नया Siri AI भी पेश किया गया है। Apple के मुताबिक Siri AI ज्यादा personal और conversational अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है।

iPhone 18 Pro सीरीज के बड़े Highlights

A20 Pro चिप | 48MP Variable Aperture कैमरा | तीन 48MP रियर कैमरे | 18MP Center Stage कैमरा | C2 मॉडेम | नया Dynamic Island | 120Hz ProMotion | 2TB तक स्टोरेज | Siri AI | 43 घंटे तक वीडियो प्लेबैक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This