Home » देश » वाराणसी एयरपोर्ट पर हथियार जांच के दौरान चली गोली, 2 कर्मचारी घायल

वाराणसी एयरपोर्ट पर हथियार जांच के दौरान चली गोली, 2 कर्मचारी घायल

Share This Article

लाइसेंसी पिस्टल की जांच के दौरान हुआ फायर; महिला कर्मचारी के पैर और दूसरे कर्मचारी के अंगूठे में लगी गोली, पुलिस ने शुरू की जांच

वाराणसी एयरपोर्ट पर दृश्यता 50 मीटर, नहीं आए विमान

वाराणसी। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार सुबह हथियार की जांच के दौरान अचानक गोली चलने से हड़कंप मच गया। एक यात्री की लाइसेंसी पिस्टल से जांच के दौरान एक राउंड फायर हो गया। गोली लगने से एयरपोर्ट पर हथियार की जांच कर रहे दो कर्मचारी घायल हो गए। दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज कराया गया। जानकारी के मुताबिक, आजमगढ़ निवासी कमलेश राय अपनी पत्नी के साथ एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-1810 से वाराणसी से मुंबई जाने वाले थे। यात्री के पास लाइसेंसी पिस्टल थी, जिसे उन्होंने विमान में ले जाने के लिए नियमानुसार घोषित किया था। एयरपोर्ट पर हथियार और कारतूस की जांच की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान अचानक पिस्टल से गोली चल गई। फायरिंग में एक महिला कर्मचारी के पैर में गोली लगी, जबकि पास मौजूद दूसरे कर्मचारी के अंगूठे में चोट आई। गोली चलने की आवाज के बाद एयरपोर्ट परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल स्थिति को नियंत्रित किया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एयरपोर्ट के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और यात्री से पूछताछ शुरू की। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार की जांच के दौरान किन परिस्थितियों में पिस्टल से फायर हुआ। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, घटना रविवार सुबह करीब 9:30 बजे हुई। अथॉरिटी ने बताया कि यात्री ने अपने साथ हथियार ले जाने की जानकारी पहले ही दी थी। जांच के दौरान पिस्टल से अचानक फायर होने के कारण दो AAICLAS स्क्रीनर घायल हुए। दोनों को तत्काल न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।

घटना के बाद एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। अब जांच का मुख्य बिंदु यह है कि हथियार की हैंडलिंग और जांच के दौरान निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किस तरह किया गया था। लाइसेंसी हथियार होने और यात्री द्वारा उसे पहले से घोषित किए जाने के बावजूद एयरपोर्ट जैसी संवेदनशील जगह पर जांच के दौरान गोली चलना गंभीर घटना मानी जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This