Home » लपेटा लेटेस्ट » 56 की उम्र में 21 हजार फीट की चढ़ाई, माउंट युनाम पर लहराया तिरंगा; भोपाल की सुनीता सिंह ने रचा कीर्तिमान

56 की उम्र में 21 हजार फीट की चढ़ाई, माउंट युनाम पर लहराया तिरंगा; भोपाल की सुनीता सिंह ने रचा कीर्तिमान

Share This Article

भोपाल। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल की 56 वर्षीय पर्वतारोही सुनीता सिंह ने ऐसा कारनामा किया, जिसने पूरे मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ा दिया। सुनीता सिंह ने 15 अगस्त को करीब 21 हजार फीट (6,111 मीटर) ऊंचे माउंट युनाम पर तिरंगा फहराया।सुनीता ने सुबह 9 बजकर 16 मिनट पर माउंट युनाम की चोटी पर राष्ट्रध्वज फहराया। उनके साथ उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक का ध्वज भी लहराया। सुनीता भोपाल स्थित SBI मुख्यालय में असिस्टेंट जनरल मैनेजर (AGM) के पद पर कार्यरत हैं।

बर्फीली चोटी पर देशभक्ति का जज्बा56 साल की उम्र, 21,000 फीट की चढ़ाई : स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल की सुनीता सिंह ने माउंट युनाम पर फहराया तिरंगा

माउंट युनाम लाहौल-स्पीति घाटी में बरालाचा ला दर्रे के पास स्थित है। पथरीली संरचना, बर्फ और कठिन चढ़ाई के कारण इसे चुनौतीपूर्ण पर्वत शिखरों में माना जाता है। ऐसे कठिन हालात के बीच 56 साल की उम्र में सुनीता का शिखर पर पहुंचकर तिरंगा फहराना खास उपलब्धि है।

सुनीता ने अपनी इस उपलब्धि को साहस, सेवा और राष्ट्रीय गौरव के मूल्यों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के दुर्गम इलाकों तक भी भारतीय संस्थानों की मौजूदगी और देशभक्ति का संदेश पहुंचाने की भावना से जुड़ा है।

पहले भी कई चोटियों पर फहरा चुकी हैं तिरंगा

सुनीता सिंह का पर्वतारोहण का लंबा अनुभव रहा है। इससे पहले वह नेपाल के 6,476 मीटर ऊंचे मेरा पीक, 6,119 मीटर ऊंचे लोबुचे ईस्ट पर दो बार, रूस के माउंट एल्ब्रुस और अफ्रीका के माउंट किलिमंजारो पर तिरंगा फहरा चुकी हैं।

इसके अलावा वह माउंट एवरेस्ट पर 7,200 मीटर और अर्जेंटीना के माउंट एकॉनकागुआ पर 6,700 मीटर तक पर्वतारोहण कर चुकी हैं।

सुनीता का कहना है कि पर्वतारोहण उनके लिए सिर्फ ऊंचाइयों को छूने का सफर नहीं, बल्कि हर चुनौती से सीखकर खुद को और मजबूत बनाने और अगले शिखर के लिए तैयार होने की यात्रा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This